आर्य शब्द का अर्थ 🌹 ➖➖➖➖➖➖➖ 🌷"ॠ...

आर्य शब्द का अर्थ 🌹 ➖➖➖➖➖➖➖ 🌷"ॠ गतौ" धातु से "आर्य"शब्द सिद्ध होता है। जिसका अर्थ है "गतिः प्रापणार्थे" अर्थात् गति-ज्ञान, गमन, प्राप्ति करने और प्राप्त कराने वाले को आर्य कहते हैं। प्रमाण:- 🍀आर्य ईश्वरपुत्रः। निरुक्त(६\२६ ) अर्थात् आर्य ईश्वर के पुत्र का नाम है। वेद मे ईश्वर कहता है कि- 🍀अहं भूमिमददामायार्य। (ॠ. ४\२६\२ ) अर्थात् मैं इस भूमि का राज्य आर्यो के लिये प्रदान करता हूँ। भगवान ने आदेश दिया कि "सम्पूर्ण विश्व को आर्य बनाओ" 🍀इन्द्रं वर्धन्तो अप्तुरः कृण्वन्तो विश्वमार्यम्। अपघ्रन्तो अराव्णः।। (ॠ.९\६३\५ ) अर्थ--- हे परम ऐश्वर्य युक्त आत्मज्ञानी! तुम आत्मशक्ति का विकास करते हुये गतिशील, प्रमादरहित, होकर कृपणता, अदानशीलता, अनुदारता, ईर्ष्या आदि का विनाश करते हुये सारे संसार को आर्य बनाओ। प्राचीन कोष मे "आर्य" शब्द के अर्थ:-- संस्कृत के शब्दकल्पद्रुम, वाचस्पत्य, बृहदभिधानादि कोषों मे आर्य शब्द के अर्थ निम्न पाये जाते है---- 🍀आर्यः :-- पूज्यः, श्रेष्ठः, धार्मिकः, धर्मशीलः, मान्यः, उदारचरितः, शान्तचित्तः, न्यायपथावलम्बी, सततं कर्त्तव्य-कर्मानुष्ठाता यथोक्तम्। महर्षि वेदव्यास जी ने निम्न आठ गुणों से युक्त व्यक्ति को आर्य कहा है। 🍀ज्ञानी तुष्टश्च दान्तश्च सत्यवादी जितेन्द्रियः। दाता दयालुर्नम्रश्च स्यादार्यो ह्यष्टभिर्गुणैः।। अर्थ:- जो ज्ञानी हो, सदासन्तुष्ट रहने वाला हो, मन को वश में करने वाला हो, सत्यवादी, जितेन्द्रिय, दानी, दयालु और नम्र हो, वह आर्य कहलाता है। samelan, marriage buero for all hindu cast, love marigge , intercast marriage , arranged marriage rajistertion call-9977987777, 9977957777, 9977967777or rajisterd free aryavivha.com/aryavivha app
Subscribe for latest offers & updates
We hate spam too.